Gorakhpur News: नन्ही बच्ची ने सीएम योगी को दिया बुलडोजर टॉय, गोरखनाथ मंदिर में दिखा भावुक पल

बच्ची ने सीएम योगी को दिया बुलडोजर टॉय जौनपुर वार्ता । शुक्रवार सुबह गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में एक भावुक और अनोखा दृश्य देखने को मिला, ...

Gorakhpur News: नन्ही बच्ची ने सीएम योगी को दिया बुलडोजर टॉय, गोरखनाथ मंदिर में दिखा भावुक पल
बच्ची ने सीएम योगी को दिया बुलडोजर टॉय


जौनपुर वार्ता । शुक्रवार सुबह गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में एक भावुक और अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब एक 5 साल की बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर का खिलौना भेंट किया। मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उपहार स्वीकार किया और बच्ची के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। इसके बाद उन्होंने प्यार से खिलौना वापस करते हुए उसे मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। यह बच्ची कानपुर निवासी यशस्विनी सिंह है, जो अपने माता-पिता के साथ गोरखनाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थी।

रामनवमी पर कन्याओं के पांव पखार कर किया सम्मान

रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की और परंपरा अनुसार नौ कन्याओं के पांव पखारे। जिसमें यशस्विनी सिंह भी शामिल रही। मुख्यमंत्री ने सभी कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, तिलक लगाया और भोजन कराकर उपहार भेंट किए। 

कानपुर से आई बच्ची ने बताई अपनी खुशी

यशस्विनी सिंह ने बताया कि उसे बुलडोजर बहुत पसंद है, इसलिए उसने मुख्यमंत्री को यह खिलौना उपहार में दिया। उसने बताया कि यह खिलौना उसके पिता ने खरीदा था। बच्ची ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उसे खिलौना वापस देते हुए खेलने और मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। यशस्विनी ने यह भी बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ ट्रेन से लंबा सफर तय कर गोरखपुर पहुंची है।

यशस्विनी कानपुर के प्रताप इंटरनेशनल कॉलेज में नर्सरी कक्षा की छात्रा है। वह अपने पिता अभय सिंह राजावत और माता प्रियदम्बा सिंह के साथ मंदिर आई थी।

    Home Trending Shorts Stories Join Now