Type Here to Get Search Results !

BREAKING NEWS

6/trending/recent

जौनपुर निवासी 30 हजार का इनामी बदमाश लखनऊ में गिरफ्तार, 16 साल से सूरत डकैती मामले में था फरार

लखनऊ में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पीजीआई थाना क्षेत्र के...

जौनपुर निवासी 30 हजार का इनामी बदमाश लखनऊ में गिरफ्तार, 16 साल से सूरत डकैती मामले में था फरार

Up News: लखनऊ में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर-9 से दबोचा गया। वह गुजरात के सूरत में हुई डकैती के मामले में पिछले 16 वर्षों से फरार चल रहा था।

रेकी के बाद STF ने दबोचा आरोपी 

गुजरात पुलिस को जब आरोपी की लोकेशन लखनऊ में मिली, तो उन्होंने लखनऊ STF से संपर्क कर सहयोग मांगा। इसके बाद सूरत क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस निरीक्षक शैलेश राधे बिहारी दूबे अपनी टीम के साथ लखनऊ पहुंचे और स्थानीय STF के साथ मिलकर आरोपी की निगरानी शुरू की। काफी समय तक रेकी करने के बाद टीम ने गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र का रहने वाला शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह है।

16 साल पहले 4 साथियों के साथ सूरत में की थी डकैती

अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गुजरात के सूरत स्थित अदाजन थाने में डकैती का मुकदमा दर्ज है। लंबे समय तक गिरफ्तारी से बचने के कारण उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2009 में नौकरी की तलाश में गुजरात गया था। वहां चार अन्य साथियों के साथ किराये के मकान में रहता था। वर्ष 2010 में सभी ने मिलकर सूरत में डकैती की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद उसके साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई भाग गया। कुछ समय तक मुंबई में छिपने के बाद वह लगातार स्थान बदलता रहा और अंत में लखनऊ में आकर रहने लगा।

Imp

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now

HomeVideosPrefer JVJoin NowMenu