अफवाहों पर डीएम का सख्त संदेश: जौनपुर में तेल और गैस की कोई कमी नहीं, जनता से संयम बरतने की अपील

जौनपुर। जिले में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सख्त रुख अपनाते हुए स्थिति को पूरी तरह...और पढ़ें

अफवाहों पर डीएम का सख्त संदेश: जौनपुर में तेल और गैस की कोई कमी नहीं, जनता से संयम बरतने की अपील
अफवाहों पर डीएम का सख्त संदेश


जौनपुर। जिले में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सख्त रुख अपनाते हुए स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि जनपद में ईंधन और गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। आम नागरिकों से उन्होंने अपील की कि वे भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें और शांति व संयम बनाए रखें।

जिलाधिकारी के अनुसार, जौनपुर में कुल 275 पेट्रोल पंप (रिटेल आउटलेट) संचालित हैं, जहां नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति हो रही है। जिला पूर्ति अधिकारी से मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने बताया कि जिन कुछ पंपों पर अस्थायी रूप से तेल खत्म हुआ है, वहां भी जल्द ही सप्लाई बहाल करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि खाड़ी क्षेत्र में चल रहे ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की आपूर्ति पर कुछ असर जरूर पड़ा है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए लगातार सक्रिय हैं। ऐसे में लोगों को घबराने या जल्दबाजी में ईंधन जमा करने की जरूरत नहीं है।

डीएम ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और जरूरत से ज्यादा ईंधन का भंडारण करने से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वाहनों के अलावा किसी अन्य बर्तन में पेट्रोल लेना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि यह अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ है। साथ ही उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आपूर्ति सुचारु रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि पुलिस विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने की अपील की है।


पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now