Jaunpur News: जर्जर खंभे व टूटे क्लैम्प के सहारे दौड़ रही 11 हजार वोल्ट लाइन, हादसे की आशंका

महराजगंज (जौनपुर): विद्युत उपखंड महराजगंज क्षेत्र में विभागीय लापरवाही का कई गंभीर मामले सामने आया है। गद्दोपुर-लिखिया नाला के समीप 11 हजार वोल्ट... और पढ़ें

अभिषेक यादव 

महराजगंज (जौनपुर): विद्युत उपखंड महराजगंज क्षेत्र में विभागीय लापरवाही का कई गंभीर मामले सामने आया है। गद्दोपुर-लिखिया नाला के समीप 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन जर्जर खंभे और टूटे क्लैम्प के सहारे संचालित हो रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Jaunpur News: जर्जर खंभे व टूटे क्लैम्प के सहारे दौड़ रही 11 हजार वोल्ट लाइन, हादसे की आशंका

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार संबंधित खंभा काफी कमजोर हो चुका है तथा तार भी महज 10-12 फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं। ऐसे में किसानो की खेती का राहगीरों व आसपास रहने वाले लोगों की जान को लगातार खतरा बना हुआ है। बताया जाता है कि इसी लाइन से चरियाही, गद्दोपुर, ठेंगहा, मंगलानगर, सीड़, गजाधरपुर, कस्तूरीपुर, छिटकापुर, गजहरमऊ, पूरालाल सहित दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति की जा रही है। आरोप है कि इस संबंध में कई बार विद्युत विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

इसी तरह का मामला छोटी चरियाही में है चौरा माता मार्ग पर बांस बल्ली के सहारे बिजली का खुला तार 440 वोल्टेज का करंट प्रवाहित होता है जो आये दिन टूट कर मार्प पर गिर जाता है ,किसी भी समय दुर्घटना घट सकती है ,गद्दोपुर बोडा टावर की 11हजार वोल्टेज का लटकता तार बाजार के नजदीक आये दिन सार्ट सर्किट से गिरता रहता है। ऐसे में विभाग की उदासीनता से लोगों में आक्रोश है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही जर्जर खंभे व तारों को बदलकर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग संभावित हादसे को लेकर सहमे हुए हैं।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now