Jaunpur News: भाजपा के वरिष्ठ नेता राम आसरे सिंह का हृदयाघात से निधन, कार्यकर्ताओं में शोक
जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे राम आसरे सिंह का बीती रात लगभग दो बजे हृदयाघात के कारण आकस...
बता दे कि, राम आसरे सिंह करीब चार दशकों से बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सेवा की भावना के साथ कार्य किया। वे अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनहित के कार्यों के लिए क्षेत्र में विशेष रूप से पहचाने जाते थे।
मछलीशहर भाजपा के निवर्तमान जिला मंत्री सत्यम सिंह तनु ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि राम आसरे सिंह उनके बड़े पिताजी थे। सत्यम सिंह तनु ने कहा कि बड़े पिताजी का अचानक इस तरह दुनिया से चले जाना उनके परिवार ही नहीं बल्कि पूरे भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जीवनभर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
स्वर्गीय राम आसरे सिंह का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
