Jaunpur News: बीईओ के औचक निरीक्षण में दो अनुदेशक अनुपस्थित, एक दिन का मानदेय काटा
जफराबाद (जौनपुर): विकास खंड सिरकोनी के प्राथमिक विद्यालय नेहरूनगर में औचक निरीक्षण के दौरान दो अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए, जिसके बाद उनके एक ...
जफराबाद (जौनपुर): विकास खंड सिरकोनी के प्राथमिक विद्यालय नेहरूनगर में औचक निरीक्षण के दौरान दो अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए, जिसके बाद उनके एक दिन का मानदेय काट दिया गया।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अमरेश कुमार सिंह ने बुधवार को विद्यालय का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में तैनात अनुदेशक विजय प्रकाश पाल और मोहम्मद साकिब ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के बाद बीईओ अमरेश कुमार सिंह ने दोनों अनुदेशकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका बुधवार का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया। साथ ही उन्हें भविष्य में समय से विद्यालय उपस्थित रहने की कड़ी चेतावनी भी दी गई है।
बीईओ ने कहा कि विद्यालयों में अनुशासन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर निरीक्षण किया जाता रहेगा। शिक्षकों और अनुदेशकों की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
%20(1).webp)