बदलापुर विधानसभा में सपा टिकट को लेकर दावेदारों की भीड़, लखनऊ के चक्कर तेज

जौनपुर के बदलापुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट को लेकर दावेदारों की भीड़ बढ़ गई है। कई संभावित उम्मीदवार लखनऊ में शीर्ष नेतृत्व से...और पढ़ें

बदलापुर विधानसभा में सपा टिकट को लेकर दावेदारों की भीड़, लखनऊ के चक्कर तेज

अभिषेक यादव (महराजगंज / बदलापुर)

बदलापुर (जौनपुर): विधानसभा बदलापुर सीट से आगामी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में टिकट की दावेदारी तेज हो गई है। संभावित उम्मीदवारों की लंबी कतार के चलते राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और दावेदार लगातार लखनऊ का रुख कर शीर्ष नेतृत्व से संपर्क साधने में जुटे हैं।

टिकट की दौड़ में कोई जातीय समीकरण के सहारे अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगा है तो कोई खुद को पुराना जुझारू कार्यकर्ता बताकर टिकट मांग रहा है। वहीं कुछ बाहुबली और उद्योगपति भी इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए सक्रिय हो गए हैं। जुझारू एवं कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में स्थानीय नेता महेंद्र यादव  और ठाकुर बिरादरी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान जिला सचिव  दीनानाथ सिंह मैदान में हैं। इसके अलावा सपा के पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ नेता लालबहादुर यादव, दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री एंव वरिष्ठ महिला नेत्री संगीता यादव भी टिकट की दौड़ में प्रबल दावेदार हैं। उनका दावा है कि पार्टी उन्हें मौका देती है तो वे सीट जीतकर दिखाएंगे।

इसी क्रम में पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व विधायक पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद तथा पिछड़ा वर्ग के सपा जिलाध्यक्ष जौनपुर श्याम नारायण बिंद भी टिकट की रेस में शामिल हैं। बटाऊबीर निवासी दयाराम यादव के सुपुत्र शैलेन्द्र यादव भी सपा मुखिया अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव सहित पार्टी के राष्टीय पदाधिकारियों से लगातार संपर्क साध रहे हैं।

पूर्व एमएलसी लल्लन यादव के सुपुत्र राजन यादव भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं उद्योगपति के रूप में उभर रहे अजय यादव उर्फ डिम्पल यादव भी क्षेत्र में सक्रिय हो टिकट की मांग कर रहे हैं। महराजगंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख अभयराज यादव की पत्नी श्रीमती जयंती यादव भी चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी हैं। उद्योग पति के रूप में क्षेत्र के तनुज पाण्डेय भी ब्राहम्ण उम्मीदवार के रूप में सपा के टिकट पर चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी में है। सभी दावेदार पीडीए व जातीय समीकरण के आधार पर अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो कई बड़े नेता अपने व अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी टिकट की पैरवी कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि सपा मुखिया व सपा नेतृत्व बदलापुर विधानसभा सीट से किस चेहरे पर भरोसा जताता है।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now