Jaunpur News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त महेश पटेल उर्फ कुन्नू पटेल गिरफ्तार

जौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पु...

जौनपुर: गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त महेश पटेल उर्फ कुन्नू पटेल गिरफ्तार

जौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह (Kunwar Anupam Singh) के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार थाना सुरेरी में पंजीकृत मु0अ0सं0-106/25 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त महेश पटेल उर्फ कुन्नू पटेल पुत्र राजकुमार पटेल निवासी ग्राम कबिरामपुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी को मुखबिर की सूचना के आधार पर 15 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेज दिया गया।


    Home Trending Shorts Stories Join Now