सल्तनत बहादुर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एस.पी.सिंह के स्थानांतरण पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित

जौनपुर के बदलापुर स्थित सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. एस.पी. सिंह के स्थानांतरण पर सम्मान व विदाई समारोह आयोजित हुआ। प्रो. अखण्ड प्र...और पढ़ें

  • प्रो.अखण्ड प्रताप सिंह बनाये गये कार्यवाहक प्राचार्य 

बी. पुष्कर ( बदलापुर )

बदलापुर (जौनपुर): सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर के प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह का स्थानांतरण के.एन.आई महाविद्यालय सुल्तानपुर में प्राचार्य पद पर उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा किया गया है। 15 अप्रैल को उनके कार्यमुक्त होने पर महाविद्यालय में सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एडवोकेट, प्रबंधक श्याम सिंह,पूर्व प्रबंधक विनोद कुमार सिंह,सदस्य मयाशंकर सिंह, उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ओम,प्रो.अखण्ड प्रताप सिंह, विरेंद्र सिंह,मिथिलेश सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने प्राचार्य प्रो.एस.पी.सिंह को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके द्वारा किए गए अमूल्य कार्यों के लिए सम्मानित किया।

सल्तनत बहादुर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एस.पी.सिंह के स्थानांतरण पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित

प्रबन्धक श्याम सिंह, पूर्व प्रबन्धक विनोद सिंह, न्यासी मंडल के सदस्य मयाशंकर सिंह ने प्राचार्य सिंह के कार्यकाल को रेखांकित करते हुए कहा कि "प्राचार्य जी केवल एक प्रशासक नहीं, अपितु एक आदर्श गुरु रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में महाविद्यालय ने न केवल शैक्षणिक ऊंचाइयां छुईं, बल्कि अनुशासन की नई परिभाषा भी गढ़ी। विदाई भाषण को प्राचार्य डॉ एसपी सिंह  ने अपनी सेवा यात्रा को स्मरण करते हुए कहा, "यह महाविद्यालय मेरा घर और आप सभी मेरा परिवार रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों,प्राध्यापकों तथा प्रबंध समिति के उज्जवल भविष्य की कामना भी किया। 

सल्तनत बहादुर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एस.पी.सिंह के स्थानांतरण पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित

महाविद्यालय प्रबंध समिति द्वारा महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्राध्यापक प्रो.अखण्ड प्रताप सिंह को कार्यवाहक प्राचार्य के पद पर नियुक्त किया गया है।अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एडवोकेट तथा संचालन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर धीरेंद्र सिंह पटेल ने किया।इस मौके पर डॉ ओपी दुबे ,डॉ.कर्मचन्द यादव ,डॉ रोहित सिंह , डॉ  हरिश्चंद्र सिंह , डॉ रेखा मिश्रा डॉक्टर शशिकला सिंह ,डॉ उमेश सिंह ,डॉ जोरावर ,डॉ पवन सिंह, राजुल सिंह ,राघवेंद्र सिंह पिंटू आदि लोग मौजूद थे।

सल्तनत बहादुर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एस.पी.सिंह के स्थानांतरण पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित
पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now