यूपी के जौनपुर में पेड़ से लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस जांच में जुटी Jaunpur Breaking News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में एक युवक का शव बगीचे म...

यूपी के जौनपुर में पेड़ से लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस जांच में जुटी

Jaunpur Breaking News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में एक युवक का शव बगीचे में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव की बस्ती के पीछे स्थित एक बगीचे में स्थानीय लोगों ने एक युवक को गमछे के सहारे पेड़ से लटका देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और मृतक की पहचान श्याम जीत गौतम उर्फ बाचा (26 वर्ष) के रूप में की। वह गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गोपालपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। बताया गया कि वह इन दिनों अपनी ससुराल जमुनीपुर गांव में रितेश कुमार के घर रह रहा था।

परिजनों के अनुसार, मृतक की शादी हो चुकी थी और उसका एक बच्चा भी है। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।


    Home Trending Shorts Stories Join Now