Jaunpur News: जौनपुर में 12 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जौनपुर में 12 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म जौनपुर। जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामन...

Jaunpur News: जौनपुर में 12 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जौनपुर में 12 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म

जौनपुर। जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी अनुसार, घटना उस समय की बताई जा रही है जब छात्रा के परिजन खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान गांव के ही एक युवक अनुभव सिंह पर आरोप है कि उसने मौके का फायदा उठाकर छात्रा के साथ गलत काम किया। परिजनों के घर लौटने के बाद छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया।

परिजनों का कहना है कि आरोपी ने पहले भी ऐसी हरकत करने की कोशिश की थी, लेकिन सामाजिक दबाव के कारण उस समय मामला दर्ज नहीं कराया जा सका था।

इस मामले में केराकत कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    Home Trending Shorts Stories Join Now