Ghaziabad News: नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांच व चश्मा वितरण, कार्यक्रम सफल
विशाल यादव गाजियाबाद : पूर्वोदय संस्था द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में खून की जांच एवं नेत्र परीक्षण के बाद जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चश्...
गाजियाबाद : पूर्वोदय संस्था द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में खून की जांच एवं नेत्र परीक्षण के बाद जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चश्मा वितरित किया गया। यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री दिनेश कुमार वर्मा (सचिव, भारत सरकार), रामानंद यादव (वरिष्ठ निदेशक आईटी, भारत सरकार), डॉ. अखिलेश भट्ट (उप निदेशक शिक्षा, दिल्ली सरकार), जे.बी. साहनी, सरदार सिंह भाटी (पूर्व डिप्टी मेयर, गाजियाबाद) उपस्थित रहे। इसके अलावा रवि भाटी (पार्षद, नगर निगम), काली चरण पहलवान (पार्षद, नगर निगम गाजियाबाद), कमलेश दूबे, अशोक यादव, रमेश मिश्रा, मुकेश कुमार सिंह, संतोष कुमार शर्मा, खुर्शीद खान, एडवोकेट के.पी. शर्मा, रविंद्र चौधरी एवं विनय चौधरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के आयोजक शिवकुमार शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और उत्साहवर्धन से ही कार्यक्रम सफल हो सका।
.webp)
.jpg)