दिल्ली में जौनपुर के दो वरिष्ठ हस्तियों की यादगार मुलाकात, बना मिनी कोर्ट जैसा माहौल

चंद्रभान पटेल (जौनपुर) Jaunpur News: देश की राजधानी दिल्ली में  रविवार 18 अप्रैल को जौनपुर जनपद के जंघई निवासी सेवा-निवृत्त जिला जज इलाहाबा...

दिल्ली में जौनपुर के दो वरिष्ठ हस्तियों की यादगार मुलाकात, बना मिनी कोर्ट जैसा माहौल

चंद्रभान पटेल (जौनपुर)

Jaunpur News: देश की राजधानी दिल्ली में  रविवार 18 अप्रैल को जौनपुर जनपद के जंघई निवासी सेवा-निवृत्त जिला जज इलाहाबाद - राम इच्छुक यादव और जौनपुर प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष बदलापुर के वरिष्ठ पत्रकार चरियाही निवासी हुबलाल यादव की एक गरिमामयी मुलाकात हुई। इस अवसर पर माहौल अत्यंत आत्मीय और उत्साहपूर्ण रहा।

कार्यक्रम में उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) दिल्ली के विद्वान अधिवक्ता उमेश यादव, एडवोकेट केपी शर्मा, पूर्वोदय संस्था के चेयरमैन शिवकुमार शर्मा तथा दिल्ली के चर्चित पत्रकार जानू चौधरी, दिलशाद गार्डेन के विल्डर सुनील यादव तथा डीएलएफ के पत्रकार विशाल यादव की गरिमा मयी  उपस्थिति में सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

दिल्ली में जौनपुर के दो वरिष्ठ हस्तियों की यादगार मुलाकात, बना मिनी कोर्ट जैसा माहौल

मुलाकात के दौरान जिला जज राम इच्छुक यादव से घंटों सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। उनके कार्यकाल के दौरान न्यायिक फैसलों के पीछे की सोच,न्याय प्रक्रिया की बारीकियों और निष्पक्षता के सिद्धांतों पर विस्तार से विचार विमर्श हुआ। चर्चा का माहौल इतना गंभीर और रोचक रहा कि कुछ समय के लिए जज साहब का आवास ही मिनी कोर्ट में तब्दील होता नजर आया।

इस दौरान सही फैसलों के महत्व न्यायिक प्रणाली की चुनौतियां और कभी-कभार होने वाली मानवीय भूलों पर भी खुलकर बातचीत हुई। अधिवक्ताओं के बीच हुई औपचारिक बहस और जज साहब के दृष्टिकोण ने उपस्थित सभी लोगों को गहरा संतोष और सीख प्रदान की।

यह मुलाकात न सिर्फ एक औपचारिक भेंट रही, बल्कि न्याय और पत्रकारिता—दोनों स्तंभों के बीच सार्थक संवाद का एक बेहतरीन उदाहरण भी बनी  ।

    Home Trending Shorts Stories Join Now