जौनपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत, केस दर्ज

जौनपुर : जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 19 वर्षीय युवक रोहन सोनकर की जान चली गई...और पढ़ें
जौनपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत, केस दर्ज
जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा

जौनपुर : जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 19 वर्षीय युवक रोहन सोनकर की जान चली गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह लगभग 11 बजे लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर उतरीजपुर (विषेशरपुर) गांव के पास हुआ। रोहन सोनकर अपनी टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल से शम्भूगंज बाजार से बैसपार स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक के पिता बटोही सोनकर ने अपनी तहरीर में बताया कि दूसरी बाइक का चालक गलत दिशा में लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहन गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में उसकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के अनुसार, मामले में अपराध संख्या 180/2026 के तहत धारा 181, 106(1) और 324(4) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now