बदलापुर से सपा के जुझारू नेता महेन्द्र यादव की दावेदारी चर्चा में, कार्यकर्ताओं में बढ़ता समर्थन और जोश

हुबलाल यादव (बदलापुर) जौनपुर : बदलापुर विधान सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जुझारू और कर्मठशील नेता महेन्द्र यादव की दावेदाररी इन दिनों...

बदलापुर से सपा के जुझारू नेता महेन्द्र यादव की दावेदारी चर्चा में, कार्यकर्ताओं में बढ़ता समर्थन और जोश

हुबलाल यादव (बदलापुर)
जौनपुर : बदलापुर विधान सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जुझारू और कर्मठशील नेता महेन्द्र यादव की दावेदाररी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे उन्हें आगामी विधानसभा बदलापुर चुनाव के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

बताया जाता है कि महेन्द्र यादव का संबंध सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से बेहद करीबी रहा है। वर्तमान में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं। क्षेत्र में उनकी पहचान एक सक्रिय, मिलनसार और संघर्षशील नेता के रूप में है। महेन्द्र यादव ने पार्टी संगठन में  विधान सभा अध्यक्ष से लेकर विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी पहचान एक कुशल वक्ता और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेता के रूप में है, जिनकी पकड़ हर वर्ग, समुदाय में बताई जाती है।

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस बार बदलापुर विधानसभा से महेन्द्र यादव को टिकट देते हैं, तो वह भारी मतों से जीत दर्ज कर सकते हैं। क्षेत्र में भी इस तरह की चर्चाएं तेज हैं कि एक कर्मठ और वफादार नेता को मौका मिलने पर जनता पूरा समर्थन देगी।

स्थानीय लोगों और राजनीतिक विश्लेषको की माने तो महेन्द्र यादव की सादगी, संगठन के प्रति निष्ठा  और संगठनात्मक पकड़  अनुभव और जनसंपर्क उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जो बदलापुर विधान सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का एक प्रभावी चेहरा बनाती है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now