बदलापुर में 18 अप्रैल को सपा का अंबेडकर जयंती समारोह, रामकरन निर्मल होंगे मुख्य अतिथि

बदलापुर (जौनपुर)। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री रामकरन निर्मल 18 अप्रैल को प्रातः 11 बजे विधानसभा बदलापुर स्थि...

बदलापुर में 18 अप्रैल को सपा का अंबेडकर जयंती समारोह, रामकरन निर्मल होंगे मुख्य अतिथि

बदलापुर (जौनपुर)। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री रामकरन निर्मल 18 अप्रैल को प्रातः 11 बजे विधानसभा बदलापुर स्थित गणेश पैलेस में आयोजित डा० भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के निर्देशन में किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष राम जतन यादव एवं महासचिव अशोक निषाद ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सभी समाजवादी साथियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ओमनाथ बिन्द (प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा) हैं, जिनके प्रयासों से यह आयोजन संभव हो सका है। कार्यक्रम में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया जाएगा तथा जरूरतमंद महिलाओं को उपहार वितरित किए जाएंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now