Jaunpur News: सीसी रोड निर्माण विवाद में तहसीलदार समेत 10 पर वाद दर्ज, 29 अप्रैल को अगली सुनवाई
जौनपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता यादव की अदालत ने मछलीशहर के तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारी समेत 10 लोगों के खिलाफ एक वाद...
जौनपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता यादव की अदालत ने मछलीशहर के तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारी समेत 10 लोगों के खिलाफ एक वाद दर्ज किया है। यह कार्रवाई सुजानगंज निवासी शशि भूषण शुक्ला द्वारा दायर प्रार्थना पत्र के आधार पर की गई है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अगली सुनवाई की तारीख 29 अप्रैल 2026 निर्धारित की है। साथ ही, थाना कोतवाली मछलीशहर से इस प्रकरण में विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की गई है।
क्या है पूरा मामला
शिकायतकर्ता शशि भूषण शुक्ला ने अपने अधिवक्ता अश्वनी कुमार मिश्री के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि संबंधित अधिकारी जबरन सीसी रोड का निर्माण करवा रहे हैं। साथ ही, इस कार्य को उचित ठहराने के लिए गलत आख्या (रिपोर्ट) भी प्रस्तुत की गई है।
शिकायतकर्ता का आरोप
शशि भूषण शुक्ला के अनुसार, उन्होंने इस कथित गलत रिपोर्ट के विरोध में कई बार तहसील मछलीशहर के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी बताया कि 1 अप्रैल 2026 को जब वह अपनी शिकायत लेकर तहसीलदार कार्यालय पहुंचे, तब वहां अन्य आरोपी भी मौजूद थे।
पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर
Google News पर फॉलो करें - Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
.jpg)