पृथ्वी दिवस पर स्मार्ट चैम्प्स अकादमी में विविध कार्यक्रम, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें शिक्षकों ने पृथ्वी के संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही “पृथ्वी बचाओ” विषय पर आकर्षक पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया और स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का संदेश दिया। छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने “प्लास्टिक को ना कहें” विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सभी को जागरूक किया, जबकि बड़ी कक्षाओं के छात्रों ने प्रकृति संरक्षण की शपथ ली।
कार्यक्रम में आदित्य पांडेय, संध्या पांडेय, प्रिंसी, सौम्या निगम, ऋषभ निगम, हर्षित, करिश्मा, निखिल, ईशान्वी, आस्था, अनन्या, समृद्धि, मैथिली, इशिका एवं शिवाक्षी सहित अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अभिषेक सिंह, निशु सिंह, रक्षा मैम, अरुण सर, अनुपमा मैम एवं रजनी मैम की विशेष भूमिका रही, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को “पेड़ लगाओ, स्वच्छ हवा पाओ” संदेश के साथ पौधे वितरित किए गए। इस आयोजन ने बच्चों को प्रेरित किया कि उनका हर छोटा प्रयास पृथ्वी को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
.webp)