Jaunpur News: पड़री बाजार में गौरव कॉस्मेटिक शूज शोरूम का भव्य शुभारंभ, उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (जौनपुर)। क्षेत्र के पड़री बाजार में सोमवार को ‘गौरव कॉस्मेटिक शूज शोरूम’ का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साह, उल्लास और गरिमामय माहौल म...

Jaunpur News: पड़री बाजार में गौरव कॉस्मेटिक शूज शोरूम का भव्य शुभारंभ, उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (जौनपुर)। क्षेत्र के पड़री बाजार में सोमवार को ‘गौरव कॉस्मेटिक शूज शोरूम’ का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साह, उल्लास और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बाजार क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और सैकड़ों की संख्या में व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

शोरूम के संचालक चन्द्रभान पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी अमरीकन पटेल (स्वास्थ्य विभाग) ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि यह शोरूम क्षेत्रवासियों के लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक खरीदारी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले कॉस्मेटिक उत्पाद, ब्रांडेड जूते-चप्पल, बच्चों के स्कूल बैग, ड्रेस, खेलकूद सामग्री एवं आकर्षक खिलौनों की विस्तृत श्रृंखला किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्राहकों को उचित मूल्य के साथ उत्कृष्ट गुणवत्ता और बेहतर सेवा देना उनकी प्राथमिकता होगी। शोरूम का स्टाफ शिक्षित, प्रशिक्षित एवं व्यवहार कुशल है, जो ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सेवा देने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

परिवार की शैक्षिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि चन्द्रभान पटेल एवं उनकी पत्नी दोनों स्नातकोत्तर (एमए) हैं। उनकी पुत्री प्रियंका पटेल बीएससी के बाद प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं, जबकि पुत्र गौरव पटेल बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह के साथ वरिष्ठ पत्रकार हुबलाल यादव, ग्राम प्रधान विजय यादव, प्रधान राकेश पटेल, प्रबंधक शोभनाथ पटेल, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण सहित क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी ने शोरूम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक परिवार को शुभकामनाएं दीं। यह शोरूम न सिर्फ व्यापारिक दृष्टि से बल्कि क्षेत्र के विकास और सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now