जौनपुर की छात्रा हिमांगनी यादव ने जिले में लहराया परचम, द्वितीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया मान

विवेक त्रिपाठी (खुटहन, जौनपुर)  जौनपुर। जनपद के खुटहन स्थित ग्राम विकास इंटर कॉलेज की छात्रा हिमांगनी यादव ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ज...

जौनपुर की छात्रा हिमांगनी यादव ने जिले में लहराया परचम, द्वितीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया मान

विवेक त्रिपाठी (खुटहन, जौनपुर) 

जौनपुर। जनपद के खुटहन स्थित ग्राम विकास इंटर कॉलेज की छात्रा हिमांगनी यादव ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया है। इस शानदार सफलता से उन्होंने अपने विद्यालय के साथ-साथ पूरे गाँव का नाम रोशन किया है।

हिमांगनी यादव, श्री सुरेश प्रसाद यादव की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। हिमांगनी का कहना है कि वह आगे चलकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर देश की सेवा करना चाहती हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने छात्रा की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हिमांगनी शुरू से ही मेहनती, लगनशील और प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं। 

उन्होंने बताया कि इस सफलता का श्रेय छात्रा के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी जाता है, जिनके मार्गदर्शन में उसने यह मुकाम हासिल किया। प्रधानाचार्य ने अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे भी हिमांगनी से सीख लें और कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करें, ताकि विद्यालय का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचा हो सके।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रमेश चंद्र यादव ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण सुनील कांत तिवारी, ईश्वर देव यादव, अमृत लाल यादव, राम सूरत मौर्य, अनुराग यादव और दिनेश गुप्ता ने भी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मार्गदर्शन किया।

    Home Trending Shorts Stories Join Now