CBSE 10वीं परीक्षा में परी गुप्ता का शानदार प्रदर्शन, 98.2% अंक हासिल कर बनी टॉपर, परिवार मे खुशी कि लहर

जौनपुर में परी गुप्ता ने CBSE 10वीं परीक्षा में 98.2% अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया...और पढ़ें

CBSE 10वीं परीक्षा में परी गुप्ता का शानदार प्रदर्शन, 98.2% अंक हासिल कर बनी टॉपर, परिवार मे खुशी कि लहर

जौनपुर: जिले के रुहट्टा स्थित होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बुधवार को घोषित सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा परी गुप्ता ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया।

कई छात्रों ने प्राप्त किए 94% से अधिक अंक

परी गुप्ता के अलावा विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी शानदार सफलता प्राप्त की। रोहन यादव ने 96.2 प्रतिशत, आदित्य मौर्य ने 96 प्रतिशत, आयशा पाल ने 96 प्रतिशत तथा सान्वी श्रीवास्तव ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय परिवार ने दी बधाई

इस शानदार परिणाम पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम सिंह, प्रबंधक और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन को दिया।

मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता

प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सफलता विद्यालय के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और आने वाले वर्षों में भी छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

टॉपर परी गुप्ता ने साझा किया सफलता का मंत्र

विद्यालय की टॉपर परी गुप्ता ने अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का बेहद खास पल है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय को दिया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो सकी। परी ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई में नियमितता बनाए रखी और प्रतिदिन तय समय के अनुसार अध्ययन किया। सभी विषयों का बार-बार रिवीजन करना उनकी तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

सैंपल पेपर और सेल्फ स्टडी पर दिया जोर

परी गुप्ता के अनुसार परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने सैंपल पेपर्स और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने मुख्य रूप से सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया और स्कूल द्वारा दिए गए नोट्स को ध्यानपूर्वक पढ़ा।

भविष्य में आईएएस बनने का लक्ष्य

परीक्षा के दौरान सकारात्मक सोच बनाए रखना और समय-समय पर ब्रेक लेकर खुद को रिलैक्स रखना भी उनकी तैयारी का अहम हिस्सा रहा। उन्होंने बताया कि परिवार और दोस्तों का समर्थन उन्हें तनाव से दूर रखने में काफी मददगार साबित हुआ। परी गुप्ता का लक्ष्य भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश और परिवार का नाम रोशन करना है। उन्होंने अपने जूनियर्स को सलाह दी कि नियमित पढ़ाई करें, समय का सही उपयोग करें और हमेशा खुद पर विश्वास बनाए रखें।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now