जौनपुर के परियावा गांव में भीषण आग, 400 बोझ गेहूं की फसल जलकर राख
![]() |
| गेहूं की फसल जलकर राख |
जानकारी के अनुसार परियावा गांव निवासी प्रेमशंकर सिंह ने अपने खेत में काटी गई गेहूं की फसल को बोझ बनाकर रखा था। बुधवार रात करीब 10 बजे अचानक गेहूं के बोझ से आग की लपटें उठने लगीं। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। हालांकि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत में रखी लगभग 400 बोझ गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
किसान के परिजनों का कहना है कि जिस स्थान पर गेहूं की फसल रखी हुई थी, वहां कोई विद्युत तार भी नहीं था, जिससे शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना नहीं बनती। ऐसे में परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गेहूं के बोझ में आग लगा दी। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और परिवार के लोग बेहद परेशान हैं।
.webp)