जौनपुर की बेटी श्रेयांशी ने गेट परीक्षा में हासिल की 26वीं रैंक, जिले में खुशी की लहर
श्रेयांशी ने गेट परीक्षा में हासिल की 26वीं रैंक जौनपुर। जिले के डोभी ब्लॉक अंतर्गत बहरपुर गांव की प्रतिभाशाली छात्रा श्रेयांशी नारायण सिंह ...
![]() |
| श्रेयांशी ने गेट परीक्षा में हासिल की 26वीं रैंक |
श्रेयांशी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आदर्श इंटर कॉलेज, रेहारी से जुड़ी हैं और बचपन से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं। वह कॉलेज के प्रबंधक एवं वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र सिंह की पौत्री हैं, जिससे उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। अपनी सफलता का श्रेय श्रेयांशी ने अपने पिता, अवकाश प्राप्त अपर पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) अखिलेश नारायण सिंह, और चाचा विष्णु भूषण सिंह को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर अवकाश प्राप्त सीडीओ यशवंत सिंह, प्रधानाचार्य गजराज सिंह, राम नारायण सिंह, साहब चौबे, सुनील चौबे समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों और शुभचिंतकों ने श्रेयांशी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
%20(1).webp)