जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दंपति को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल
![]() |
| जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा |
मिली जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को उपचार के लिए बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने करीब 52 वर्षीय सरस्वती देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पति मंगरू राम को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतका सरस्वती देवी सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के डड़ारी गांव की निवासी थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल ई-रिक्शा को जब्त कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.webp)