जौनपुर में युवती की हत्या: प्रेमी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल रस्सी बरामद

जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में हुई युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल मुख्य आरोपी गिरफ्तार.और पढ़ें

जौनपुर में युवती की हत्या: प्रेमी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल रस्सी बरामद

जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में हुई युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी, मृतका का मोबाइल फोन और चप्पल भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में महराजगंज थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने वांछित आरोपी हर्ष कुमार गौतम उर्फ गुल्ले (23 वर्ष) को उसके कोइरीपुर स्थित आवास से गिरफ्तार किया।

यह मामला कोइरीपुर गांव की रहने वाली लगभग 20 वर्षीय युवती की हत्या से जुड़ा हुआ है। घटना के बाद मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। परिजनों का आरोप था कि आरोपी युवक युवती पर विवाह के लिए दबाव बना रहा था। 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसका युवती के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था। परिजनों द्वारा दोनों को अलग किए जाने तथा युवती की शादी कहीं और तय किए जाने से वह नाराज था। इसी कारण उसने 22 मार्च की रात युवती को मिलने के लिए बुलाया और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 


पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now