Jaunpur News: जौनपुर में नाले के चेकडैम पर नहाते समय युवक डूबा, 20 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद मिला शव

जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नाले में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद करीब 20 घंटे तक...और पढ़ें

Jaunpur News: जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नाले में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद करीब 20 घंटे तक चले खोज अभियान के बाद उसका शव बरामद किया जा सका। यह घटना कपसियां गांव के समीप स्थित सेवई नाले की है। 

Jaunpur News: जौनपुर में नाले के चेकडैम पर नहाते समय युवक डूबा, 20 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार, शेरापट्टी गांव निवासी 28 वर्षीय दीपक यादव अपने दोस्तों के साथ नाले के चेकडैम पर नहाने गया था। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे वह संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में समा गया।

इसे भी पढ़ें : जौनपुर में युवती की हत्या: प्रेमी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल रस्सी बरामद

घटना की सूचना मिलते ही खुटहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल खोजबीन शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह लगभग 8 बजे दीपक यादव का शव घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नाले में पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

बताया जा रहा है कि दीपक यादव पढ़ाई में मेधावी था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now