Jaunpur Road Accident: सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र में मंगलवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में पांच वर्षीय मासूम की जान चली गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत म...

Jaunpur Road Accident: सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र में मंगलवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में पांच वर्षीय मासूम की जान चली गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धरौरा गांव निवासी लखेंद्र बनवासी का पांच वर्षीय पुत्र शनि बनवासी घर के पास बगीचे में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह सड़क किनारे पहुंच गया। इसी दौरान केराकत-जौनपुर मार्ग पर हुरुहुरी गांव स्थित एसडी पब्लिक स्कूल के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मासूम उछलकर सड़क किनारे जा गिरा।

घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ बढ़ती देख वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि शनि अपने भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। दुखद संयोग यह है कि बीते रक्षाबंधन के दिन ही उसके बड़े भाई की पेड़ से गिरकर मौत हो चुकी थी। लगातार दो बेटों को खोने से परिवार पूरी तरह टूट गया है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now