Type Here to Get Search Results !

BREAKING NEWS

6/trending/recent

यूपी के जौनपुर में अपराध पर सख्ती: 20 से अधिक मुकदमों वाले अपराधी होंगे माफिया घोषित, सूची बनाने में जुटी पुलिस

जौनपुर पुलिस ने जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत ऐसे अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है...

यूपी के जौनपुर में अपराध पर सख्ती: 20 से अधिक मुकदमों वाले अपराधी होंगे माफिया घोषित, अपराधियों की सूची बनाने में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक इमेज : जौनपुर वार्ता 

Jaunpur News : जौनपुर पुलिस ने जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत ऐसे अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है, जिन पर 20 या उससे अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे आरोपियों को ‘माफिया’ की श्रेणी में रखकर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दे कि, पुलिस विभाग ने इन टॉप अपराधियों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूची में शामिल व्यक्तियों पर गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही उनकी चल-अचल संपत्तियों का भी विस्तृत विवरण जुटाया जा रहा है। प्रशासन का फोकस उन संपत्तियों पर है, जो अवैध गतिविधियों से अर्जित की गई हैं। जांच में ऐसी संपत्ति पाए जाने पर उसे कुर्क करने और जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार दबिश देकर उन्हें पकड़ने में जुटी हैं।

पुलिस लंबित मामलों में भी तेजी लाने की तैयारी में है। संबंधित केसों की प्रभावी पैरवी कर जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाने की रणनीति बनाई गई है। इसके लिए गंभीर मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि 20 से अधिक मामलों में नामजद अपराधियों का थानेवार विवरण एकत्र किया जा रहा है, ताकि उनके खिलाफ समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


Imp

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now

HomeVideosPrefer JVJoin NowMenu