जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायल

जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ यात्री घायल हो गए। Read more

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायल
जौनपुर में भीषण सड़क हादसा

जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ यात्री घायल हो गए। हादसा प्रयागराज मार्ग पर कोदहूं के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन्स डिपो की रोडवेज बस लगभग 40 यात्रियों को लेकर प्रयागराज से टांडा की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोदहूं के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस हादसे में बस चालक सतीश गुप्ता (46), पुत्र शीतला प्रसाद, निवासी ग्राम लवायन भावनपुर, थाना खुटहन, जौनपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

घायलों में राकेश कुमार (47) निवासी शकापुर (सुजानगंज), मयंक सिंह (31) निवासी रवानिया कादीपुर (करौंदी कला, सुल्तानपुर), अनिल पटेल (32) निवासी कुंडरिया (पवारा), राजकुमार (41) निवासी शकापुर (सुजानगंज), रामचंद्र निषाद (49) निवासी उमरी (बदलापुर), सूरज कुमार (27) निवासी मरगूपुर (तेजीबाजार), राहुल कुमार (29) निवासी आहोपुर (सिंगरामऊ), प्रमोद कुमार यादव निवासी बरियाराम (सराय ममरेज, प्रयागराज) तथा नीरज बिंद निवासी मेढ़ा (खुटहन) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now