जौनपुर में नीलगाय को बचाने में पलटी कार, चार घायल, चार माह की मासूम सुरक्षित
जफराबाद (जौनपुर)। क्षेत्र के हौज गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार अपराह्न उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नीलगाय को बचाने के प्रयास में कार...Read more
जफराबाद (जौनपुर)। क्षेत्र के हौज गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार अपराह्न उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नीलगाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद चार माह की मासूम बच्ची पूरी तरह सुरक्षित बच गई।
जानकारी के अनुसार जलालपुर क्षेत्र के कोर्री गांव निवासी अजय सिंह की पत्नी नीतू सरोज अपनी पुत्रियों अन्नू सिंह, सेजल सिंह तथा अन्नू की चार माह की मासूम बच्ची के साथ कार से जौनपुर की ओर जा रही थीं। कार को चालक बबलू चला रहा था। कार जैसे ही हौज टोल प्लाजा के आगे पहुंची, तभी अचानक सामने नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार हाईवे से करीब 15 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी।
हादसे में कार सवार तीनों महिलाओं और चालक को चोटें आईं, हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए हौज ट्रामा सेंटर भिजवाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़ें -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now
