नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता

जौनपुर जिले के थाना महराजगंज पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के मामले में एक वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हा...

Jaunpur news

जौनपुर जिले के थाना महराजगंज पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के मामले में एक वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 

थानाध्यक्ष महराजगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना महराजगंज पर दर्ज मु0अ0सं0 03/2025 (धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406 भादवि) तथा मु0अ0सं0 170/2024 (धारा 467, 468, 471, 420, 406, 506 भादवि) में वांछित अभियुक्ता शिप्रा जायसवाल को थाना बदलापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्ता को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार महिला का नाम शिप्रा जायसवाल, पत्नी दीपक कुमार धार्या, पुत्री राजकुमार जायसवाल है। उसका स्थायी पता 229-ए, चक्शा हुसैन पंचपेडवा, थाना गोरखनाथ, जिला गोरखपुर तथा वर्तमान पता आई-36, रेलवे कॉलोनी, आलमबाग, तेढ़ी पुलिया, थाना आलमबाग एवं अलीनगर, थाना कृष्णा नगर, जनपद लखनऊ बताया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक देव कुमार चौबे, कांस्टेबल शिवांशु ओझा, कांस्टेबल संजय (सर्विलांस सेल, जौनपुर)तथा महिला कांस्टेबल सोनम पटेल शामिल रहे।

    Home Trending Shorts Stories Join Now