Jaunpur News: शीतलहर के चलते 14 जनवरी तक आंगनबाड़ी के बच्चों का अवकाश, केंद्र रहेंगे संचालित

जौनपुर। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्याल...

जौनपुर। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में 14 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश निर्धारित किया गया है। वर्तमान में पड़ रही कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत उन्हें भी 14 जनवरी 2026 तक अवकाश प्रदान किया गया है।

Jaunpur News: शीतलहर के चलते 14 जनवरी तक आंगनबाड़ी के बच्चों का अवकाश, केंद्र रहेंगे संचालित

हालांकि, घोषित अवकाश की अवधि में जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं केंद्रों पर उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का निष्पादन पूर्ववत करती रहेंगी। इनमें टीएचआर (टेक होम राशन) की प्राप्ति एवं वितरण, वीएचएसएनडी सत्र के अंतर्गत लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण, गृह भ्रमण, नए लाभार्थियों का पंजीकरण व सत्यापन, समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन तथा पोषण ट्रैकर पर सभी इंडिकेटरों की फीडिंग शामिल है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जबकि आवश्यक सेवाएं एवं योजनाओं का क्रियान्वयन नियमित रूप से जारी रहेगा।

    Home Trending Shorts Stories Join Now