जौनपुर में पूर्व बीडीसी के बेटे की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर वार्ता सिकरारा (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के देवीगंज गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें करंट लगने से पूर्व बीडीसी के ...

जौनपुर में पूर्व बीडीसी के बेटे की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर वार्ता
सिकरारा (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के देवीगंज गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें करंट लगने से पूर्व बीडीसी के बेटे कमलेश कुमार गौतम (42) की मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से ग्रामीण और परिजन स्तब्ध हैं। 

बता दे कि, घटना उस समय हुई जब कमलेश अपने घर पर बने हैंडपंप के पास कपड़े धो रहे थे। इसी दौरान पास में लगे टूल्लू पंप में अचानक करंट उतर आया। इसका संपर्क पानी के माध्यम से कमलेश तक पहुँच गया, जिससे वह तेज झटके के साथ जमीन पर गिर पड़े। परिजन तुरंत उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद कमलेश को मृत घोषित कर दिया। 

जौनपुर में पूर्व बीडीसी के बेटे की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

कमलेश की मां वर्ष 2005 में गांव की बीडीसी रह चुकी हैं। कमलेश स्वयं घर पर रहकर खेती-किसानी का कार्य करते थे। परिवार में पत्नी शीला देवी उर्फ रुक्मणी, पिता कुंज राम, छोटे भाई अखिलेश कुमार, तथा पाँच बच्चे- कोमल, कशिश, कसक, देवांश और रैना हैं। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस दुखद घटना से शोक की लहर व्याप्त है।
    Home Trending Shorts Stories Join Now