Type Here to Get Search Results !

BREAKING NEWS

6/trending/recent

जौनपुर में सिपाही के भाई की हत्या का खुलासा: 24 घंटे के भीतर महिला समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलाव गांव में मोबाइल टावर के चौकीदार दिवस उर्फ रोहित यादव की हत्या के मामले का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर...

जौनपुर में सिपाही के भाई की हत्या का खुलासा: 24 घंटे के भीतर महिला समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे के भीतर महिला समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलाव गांव में मोबाइल टावर के चौकीदार दिवस उर्फ रोहित यादव की हत्या के मामले का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। रोहित, बाराबंकी में तैनात सिपाही दीपक यादव के बड़े भाई थे। पुलिस ने इस हत्या में शामिल 12 लोगों की पहचान की है, जिनमें से 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।


मोबाइल नम्बर देने से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, विवाद की जड़ प्रेम प्रसंग से शुरू हुई थी। कटारी गांव की निवासी सुनीता की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को मृतक पक्ष के एक युवक ने पर्ची में अपना मोबाइल नंबर लिखकर दे दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। रविवार सुबह छात्रा के भाई ने अपने छह साथियों के साथ उस युवक की पिटाई कर दी। इसी पिटाई की वजह जानने के लिए चौकीदार रोहित यादव अपने साथियों के साथ बेलवा गांव स्थित मोबाइल टावर पर पहुंचे, जहां विवाद फिर बढ़ गया।


ईंट से हमला कर की हत्या

विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही हिरासत में ली गई महिला का बेटा अपने साथियों को बुलाने लगा। देखते ही देखते पांच बाइकों पर सवार होकर 10 से 12 लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने रोहित को घेरकर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।


पुलिस की जांच के अनुसार, हमले के दौरान महिला के बेटे ने रोहित के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल रोहित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्यारोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने तीन स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। केस की गंभीरता देखते हुए चार टीमें बनाई गईं, जिन्होंने लगातार दबिश देकर मामले को सुलझाया। हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ के दौरान पूरी घटना की कड़ी जुड़नी शुरू हुई।


ये आरोपी हुए गिरफ्तार

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने हत्यारोपियों की पहचान करते हुए कटहरी निवासी सुनीता सराय ख्वाजा, थाना क्षेत्र सिद्दीकी पुर निवासी अमरदीप कुमार, नींबू गंज निवासी अरुण सोनकर, सिद्दिकीपुर निवासी दानिश और अनिकेत निषाद, गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी आदर्श यादव, शीतला चौकिया धाम निवासी गोरखनाथ यादव, धरमपुर ठाकुची निवासी गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।


अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार दोपहर करीब 1 बजे रोहित यादव का अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Imp

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now

HomeVideosPrefer JVJoin NowMenu