जौनपुर में दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार एक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जौनपुर। जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के जमुआ चौराहे के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।और पढ़ें
जौनपुर। जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के जमुआ चौराहे के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रानीपुर गांव निवासी सत्य प्रकाश मिश्रा पुत्र इंद्रदेव मिश्रा रविवार रात लगभग 9:30 बजे घर के लिए जरूरी सामान लेने जमुआ चौराहे पहुंचे थे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह सड़क किनारे अपनी बाइक रोककर खड़े थे, तभी लगभग 10 बजे तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सत्य प्रकाश मिश्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और काफी देर तक वहीं पड़े रहे।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अचानक हुए हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।
पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़ें -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now
