Jaunpur News: मोटरसाइकिल चोरी गैंग का भंडाफोड़, पुलिस के हत्थे चढ़े आठ चोर, 10 बाइक बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़े आठ चोर जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर पुलिस ने लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्र...

Jaunpur News
पुलिस के हत्थे चढ़े आठ चोर

जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर पुलिस ने लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने आठ शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस सफलता को हाल के दिनों में वाहन चोरी के मामलों पर सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

जौनपुर पुलिस ने 10 चोरी की मोटरसाइकिलें की बरामद 

अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस टीम नियमित चेकिंग अभियान पर निकलने वाली थी। इसी दौरान कुरेथू तिराहा के पास आठ युवकों की संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। पुलिस ने जब उन्हें रोककर पूछताछ की, तो वे जवाब देने में हिचकिचाने लगे। गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी लोग बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने उनकी निशानदेही पर अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की और कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें से कई बाइक्स की नंबर प्लेटें बदल दी गई थीं, जिससे चोरी को छिपाया जा सके और वाहनों को दूसरे क्षेत्रों में बेचकर आसानी से पैसा कमाया जा सके।

जौनपुर और आसपास के जिलों में करते थे चोरी

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी जौनपुर के विभिन्‍न कस्बों और गांवों के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे लंबे समय से जौनपुर और आसपास के जिलों में मोटरसाइकिल चोरी कर रहे थे। चोरी के बाद वे नंबर बदलकर बाइकों को सस्ते दामों पर बेच देते थे और पैसे आपस में बांट लेते थे।

पुलिस टीम की बड़ी सफलता

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव, प्रभारी स्वाट टीम रामाश्रय राय, तथा अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी और आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ा अभियान जारी रहेगा।



    Home Trending Shorts Stories Join Now