Jaunpur News: सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, जौनपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

जौनपुर। सोशल मीडिया पर खुलेआम हर्ष फायरिंग करते हुए एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद मछलीशहर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तारऔर पढ़ें

jaunpur news

जौनपुर। सोशल मीडिया पर खुलेआम हर्ष फायरिंग करते हुए एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद मछलीशहर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला कस्बा मछलीशहर का बताया जा रहा है, जहां युवक ने कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए फायरिंग की और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

वीडियो के संज्ञान में आते ही प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान फराज अहमद (25 वर्ष) पुत्र फकरूद्दीन अहमद, निवासी मोहल्ला महतवाना, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर के रूप में की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 दिसंबर 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि हर्ष फायरिंग जैसी घटनाएं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस तरह के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now