Jaunpur News: सरायख्वाजा पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के क्रम में कार्रवाई करते हुए दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।और पढ़ें
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के क्रम में कार्रवाई करते हुए दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 23 दिसंबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी वारंट के तहत मुकदमा संख्या 3177/2002 (इंद्रा देवी बनाम रामधनी) से संबंधित मामले में नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 और 452 से जुड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम भटेवरा, थाना सरायख्वाजा क्षेत्र में दबिश दी और दोनों वारण्टी अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान
1. रामधनी पुत्र बलिहारी
2. रामआसरे पुत्र बलिहारी
दोनों निवासी ग्राम भटेवरा, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़ें -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now
Tags:
जौनपुर
.jpg)