Jaunpur News: सुजानगंज में पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को नियमों की दी गई जानकारी

सुजानगंज (जौनपुर)। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सुजानगंज थाना पुलिस नेऔर पढ़ें

jaunpur news

अभिषेक यादव 

सुजानगंज (जौनपुर)। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सुजानगंज थाना पुलिस ने 'सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा अभियान 2025–26' के तहत विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पहुंचकर वाहन चालकों व राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी दी।

अभियान के अंतर्गत बेलवार तिराहा, चेती रामनगर सहित अन्य व्यस्त स्थानों पर पोस्टर लगाए गए तथा लोहे के स्थायी बोर्ड स्थापित किए गए, जिनके माध्यम से लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के संदेश दिए गए। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे तेज गति से वाहन न चलाएं और हमेशा निर्धारित लेन में रहकर वाहन चलाएं।पुलिस ने विशेष रूप से यह भी बताया कि रात्रि समय में लो-बीम हेडलाइट्स का प्रयोग करें, आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाए रखें और अनावश्यक ओवरटेक करने से बचें। साथ ही, घने कोहरे की स्थिति में वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

इस दौरान वाहन चालकों को समझाया गया कि यदि कोहरा इतना घना हो जाए कि आगे का रास्ता साफ दिखाई न दे, तो सड़क किनारे किसी सुरक्षित स्थान पर वाहन रोककर मौसम साफ होने का इंतजार करना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित वाहन संचालन से न केवल चालक स्वयं सुरक्षित रहता है, बल्कि उसका परिवार भी सुरक्षित रहता है, जो उसके सकुशल घर लौटने की प्रतीक्षा करता है। सुजानगंज पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। अभियान में उप निरीक्षक राम भवन यादव, संजीव यादव, प्रदीप कुमार पटेल, रवि गुप्ता, गया पटेल, कमलेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now