Jaunpur News: शीतलहर के चलते स्कूल और कॉलेज बंद, प्रशासन का बड़ा फैसला

जौनपुर। जिले में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति के क्रम में 26 दिसंबर 2025 को कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक के सभी...

Jaunpur News: शीतलहर के चलते स्कूल और कॉलेज बंद, प्रशासन का बड़ा फैसला

जौनपुर। जिले में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति के क्रम में 26 दिसंबर 2025 को कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालय विद्यार्थियों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। 

सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश 

यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा उत्तर प्रदेश बोर्ड के सभी विद्यालयों पर लागू होगी।

स्टाफ की उपस्थिति रहेगी अनिवार्य 

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय बंद रहने के बावजूद शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ को समय से विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। शिक्षक एवं कर्मचारी विभागीय कार्य, एसआईआर अभियान तथा अन्य शासकीय दायित्वों का निर्वहन नियमित रूप से करेंगे।

आदेश के सख्त पालन के निर्देश 

जिला प्रशासन ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। बढ़ती ठंड के बीच प्रशासन के इस निर्णय से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।


    Home Trending Shorts Stories Join Now