Jaunpur News: इंटर कॉलेज की छात्रा कशिश यादव ने किया विद्यालय का नाम रोशन

जौनपुर। शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक प्रतिभा को निखारने वाले जनक कुमारी इंटर कॉलेज ने एक बार फिर जिले में अपनी पहचान मजबूत की है।और पढ़ें

Jaunpur News: इंटर कॉलेज की छात्रा कशिश यादव ने किया विद्यालय का नाम रोशन

जौनपुर। शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक प्रतिभा को निखारने वाले जनक कुमारी इंटर कॉलेज ने एक बार फिर जिले में अपनी पहचान मजबूत की है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्रा कशिश यादव ने जूनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

विद्यार्थियों के बीच कशिश की कला ने बटोरी सराहना 

जिले भर के विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बीच कशिश की चित्रकला ने अपनी कल्पनाशीलता, भावों की अभिव्यक्ति और रंग संयोजन से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। यह उपलब्धि जनक कुमारी इंटर कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, कला-संस्कृति के प्रति प्रोत्साहन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम मानी जा रही है।

सुशासन दिवस पर हुआ सम्मान, मिला 21 हजार रुपये का पुरस्कार 

सुशासन दिवस के अवसर पर प्रेक्षा गृह में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री माननीय गिरीश चन्द्र यादव, सांसद माननीया सीमा द्विवेदी एवं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने कशिश यादव को प्रमाण पत्र और 21 हजार रुपये का चेक पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया।

विद्यालय में खुशी का माहौल, बनी प्रेरणास्रोत 

सम्मान समारोह के दौरान जनक कुमारी इंटर कॉलेज के शिक्षकों व विद्यार्थियों में हर्ष का माहौल रहा। विद्यालय परिवार ने कशिश की सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कॉलेज प्रिंसपल डॉ जंग बहादुर सिंह ने कहा कि जनक कुमारी इंटर कॉलेज सदैव विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच देने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कशिश यादव की यह सफलता आने वाले समय में विद्यालय के अन्य छात्रों को भी कला, साहित्य और रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now