जौनपुर में 2 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद, बारिश और जलभराव के चलते लिया गया फैसला

जौनपुर। जनपद में लगातार हो रही बारिश और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 2 सितंबर 2026 को कक्ष...

Jaunpur Varta

जौनपुर।
जनपद में लगातार हो रही बारिश और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 2 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। इस दौरान कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे।

सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों पर लागू होगा आदेश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर की ओर से जारी निर्देश के अनुसार यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबंधित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर लागू रहेगा।

शिक्षक रहेंगे उपस्थित, महिला शिक्षकों को हरछठ का अवकाश

हालांकि, विद्यालयों में शिक्षक उपस्थित रहेंगे और अपार, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे।

वहीं, परिषदीय तथा परिषद से मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में महिला शिक्षकों को हलषष्ठी (हरछठ/ललई छठ) का अवकाश रहेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

इस प्रकार 2 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा, जबकि शिक्षकों की उपस्थिति और आवश्यक विभागीय कार्य निर्धारित निर्देशों के अनुसार जारी रहेंगे।

    Home Trending Shorts Stories Join Now