Jaunpur News: लायन्स इण्टरनेशनल की रीजन मीटिंग सम्पन्न
जौनपुर। लायन्स इण्टरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321E के अन्तर्गत रीजन (M) 2026-27 की रीजन मीटिंग हुई जहां जोन चेयरपर्सन M-1 डॉ. राकेश मौर्य, जोन चेयरप...
कार्यक्रम का संचालन सै. मो. मुस्तफा ने किया। बैठक में लायन्स इण्टरनेशनल के सेवा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, क्लब गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता तथा आगामी सेवा कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने पर विचार-विमर्श किया गया। रीजन चेयरपर्सन ने सभी साथियों का स्वागत करते हुये आपसी समन्वय, सेवा भावना एवं टीमवर्क के माध्यम से रीजन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। इसके पहले संस्था के ध्वज वंदन, दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अन्त में आभार व्यक्त करते हुये रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
