Jaunpur News: बारिश ने छीना आशियाना, कच्चा मकान गिरा तो चपेट में आया पक्का घर, गृहस्थी मलबे में दबा
Jaunpur News: Rain took away the house, kutcha house collapsed, permanent house got hit, household buried under debris
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में गुरुवार को हुई भारी बारिश ने आशापुर सिरौली गांव में एक परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया। दोपहर करीब 3 बजे बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। कच्चे मकान के मलबे की चपेट में आने से सुधाकर फूलचन्द शर्मा का पक्का मकान भी धराशायी हो गया। मकान गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये।
घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि मकान गिरने से परिवार की पूरी गृहस्थी बर्बाद हो गई। पीड़ित परिवार के मुताबिक मकान के मलबे में अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई सहित घरेलू उपयोग का अन्य जरूरी सामान दब गया। बारिश के कारण मलबे में दबा सामान भी खराब हो गया। परिवार के सामने अब रहने के लिए सुरक्षित स्थान की समस्या खड़ी हो गई है।
पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर
Google News पर फॉलो करें - Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
.jpg)