सबसे लंबी मूंछ वाले चंद्रमणि यादव समेत कई प्रतिभाओ का हुआ सम्मान

महराजगंज (जौनपुर):  क्षेत्र के कोल्हुआ बाजार में शाहपुर नेवादा गांव निवासी, अहमदाबाद जौनपुर महोत्सव के संयोजक, गुजरात बेकरी संघ ...

महराजगंज (जौनपुर): 
क्षेत्र के कोल्हुआ बाजार में शाहपुर नेवादा गांव निवासी, अहमदाबाद जौनपुर महोत्सव के संयोजक, गुजरात बेकरी संघ के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में पहचान बनाने वाली क्षेत्र की प्रतिभाओं व क्षेेत्रीय पत्रकारोंं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। 
इस दौरान क्षेत्र के सबसे लंबी मूंछ के लिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले चंद्रमणि यादव को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कबड्डी के क्षेत्र मेंकि विशेष पहचान बनाने वाले चंद्रभान सिंह और नरेंद्र सिंह गांधी समेत अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। जितेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और सम्मान देने की है। प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।
जितेन्द्र सिंह ने महराजगंज क्षेत्र के पत्रकार शशी गुप्ता, अखिलेश यादव,  हुबलाल यादव, अमित पांडेय, राजकमल मिश्र, सरोज मिश्र और रवीन्द्र प्रताप सिंह को भी सम्मानित किया।
जितेंद्र सिंह पिछले कई वर्षों से अहमदाबाद में रहकर व्यवसाय के साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। बीते 14 जून को अहमदाबाद में आयोजित जौनपुर महोत्सव के माध्यम से उन्होंने जौनपुर की संस्कृति, परंपरा और पहचान को गुजरात में मंच प्रदान किया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक नन्हकऊ गुप्ता ने की। संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया। इस मौके पर राज नारायण सिंह, कृष्णकांत पांडे, रमेश मिश्रा, राजेंद्र शर्मा, हर्षित सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में शिव प्रताप सिंह ने समिति के सदस्यों को पहचान पत्र वितरित कर आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
    Home Trending Shorts Stories Join Now