Jaunpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव, जांच मे जुटी पुलिस

फोटो : सांकेतिक जौनपुर: चंदवक थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच ...

Jaunpur News
फोटो : सांकेतिक

जौनपुर:
चंदवक थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना जौनपुर-औड़िहार रेलखंड पर डोभी स्टेशन के पास देवलासपुर गांव के समीप की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, रेलवे पटरी पर महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पहचान नहीं हो पाने के बाद रेलवे पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस अब महिला की पहचान कराने के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

फिलहाल महिला रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के संबंध में आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।

    Home Trending Shorts Stories Join Now