जौनपुर में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 35 का चालान और 6 जब्त

जौनपुर: स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने जिले में विशेष जांच अभियान तेज कर दिया है। ‘मिशन सेफ फ्यूचर ...

Jaunpur,Jaunpur News,

जौनपुर:
स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने जिले में विशेष जांच अभियान तेज कर दिया है। ‘मिशन सेफ फ्यूचर 3.0’ के तहत स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। अभियान के दौरान नियमों और जरूरी दस्तावेजों में कमी मिलने पर विभाग ने अब तक 35 स्कूली वाहनों का चालान किया है, जबकि 6 वाहनों को जब्त कर लिया गया।

परिवहन विभाग का यह विशेष अभियान 14 सितंबर से 19 सितंबर तक चलाया गया। इस दौरान स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट और अन्य आवश्यक कागजात की जांच की गई। अधिकारियों ने यह भी देखा कि बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे हैं या नहीं।

अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह और यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार की टीम ने विभिन्न स्थानों पर स्कूली वाहनों की जांच की। जांच में जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे या नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

स्कूल प्रबंधन को दस्तावेज दुरुस्त कराने के निर्देश

परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह ने जिले के सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अपील की है कि स्कूल में संचालित प्रत्येक वाहन के जरूरी कागजात की जांच कर उन्हें समय रहते अपडेट कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से फिटनेस प्रमाण पत्र और परमिट समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज पूरे रखने पर जोर दिया।

अभिभावक भी रखें वाहनों की जानकारी

परिवहन विभाग ने अभिभावकों से भी सतर्क रहने की अपील की है। विभाग का कहना है कि बच्चों को स्कूल पहुंचाने वाले वाहन की स्थिति और उसमें उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी अभिभावकों को भी रखनी चाहिए। इससे बच्चों की स्कूल यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिल सकती है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now