नाथूपुर गांव में डीएम का निरीक्षण: डिजिटल लाइब्रेरी और वर्मी कम्पोस्टिंग की तारीफ

जफराबाद (जौनपुर)। सिरकोनी ब्लॉक के नाथुपुर गांव का शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन व सीडीओ ध्रुव खाडिया ने निरीक्षण किया। गांव में हुए...

जौनपुर

जफराबाद (जौनपुर)।
सिरकोनी ब्लॉक के नाथुपुर गांव का शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन व सीडीओ ध्रुव खाडिया ने निरीक्षण किया। गांव में हुए विकास के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

डिजिटल लाइब्रेरी देखकर डीएम ने जताई संतुष्टि

डीएम ने पंचायत भवन में बनाए गए डिजिटल लाइब्रेरी को देखकर काफी संतुष्टि जताई। उसके बाद उन्होंने गांव में बनाए गए प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का जाकर निरीक्षण किया।

वर्मी कम्पोस्टिंग केंद्र की व्यवस्था देख हुए प्रसन्न

इसके बाद आरआरसी सेंटर पर बनाए गए वर्मी कम्पोस्टिंग को देखते ही डीएम ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की। बताया गया कि जिले में अभी यह पहला वर्मी कम्पोस्टिंग केंद्र चालू हालत में मिला है।

अमृत सरोवर और विकास कार्यों की भी तारीफ

इसके बाद उन्होंने अमृत सरोवर को देखा। वहां पर जिस तरह से पौधरोपण किया गया था, उसके लिए भी प्रधान श्रीमती सुचिता सिंह, एडीओ पंचायत और सचिव रत्नेश सोनकर की तारीफ की। इसके अलावा गांव में नवनिर्मित मैरेज लॉन सहित अन्य विकास कार्यों की भी तारीफ की।

निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ नवीन सिंह, विनय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

    Home Trending Shorts Stories Join Now