Gonda News: दो नाबालिग बहनों की डूबने से मृत्यु पर पीड़ित परिवार को मिली सहायता

गोण्डा। जनपद के तहसील करनैलगंज अंतर्गत ग्राम भौरीगंज, परगना ग्वारिच स्थित सरयू घाट पर एक अत्यंत दुःखद घटना में दो नाबालिग सगी बहनों की डूबन...

Gonda News: Affected family receives assistance following the drowning death of two minor sisters.

गोण्डा।
जनपद के तहसील करनैलगंज अंतर्गत ग्राम भौरीगंज, परगना ग्वारिच स्थित सरयू घाट पर एक अत्यंत दुःखद घटना में दो नाबालिग सगी बहनों की डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक बालिकाओं की पहचान सुप्रिया पुत्री अरुण कुमार तिवारी उम्र 15 वर्ष निवासी राजापुर बड्डू पुरवा तथा सुहानी पुत्री अरुण तिवारी उम्र 13 वर्ष निवासी राजापुर बड्डू पुरवा के रूप में हुई है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ की गई। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवार से संपर्क स्थापित कर शासन द्वारा अनुमन्य राहत सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की गई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दैवीय आपदा दुर्घटना से प्रभावित पीड़ित परिवारों को प्रदान की जाने वाली राहत सहायता के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार दोनों मृतक बालिकाओं के परिवार को कुल 8 लाख रुपये की राहत सहायता धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। यह धनराशि घटना के 24 घंटे के भीतर पीड़ित परिवार तक पहुंचाई गई जिससे परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके। जिला प्रशासन द्वारा दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप आपदा अथवा दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत सहायता समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा राहत सहायता की प्रक्रिया को त्वरित गति से पूर्ण करते हुए पीड़ित परिवार को शासन की ओर से अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई गई है। जिला प्रशासन ने आमजन से भी नदी एवं घाटों पर विशेष सावधानी बरतने तथा बच्चों को जलाशयों एवं नदियों के निकट अकेले न जाने देने की अपील किया।

    Home Trending Shorts Stories Join Now