जौनपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते 3 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद
जौनपुर। लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा अत्यधिक बारिश के पूर्वानुमान के साथ ही कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर 3 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर के अनुसार, 3 सितंबर को परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कार्य बंद रहेगा। इस दिन कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को विद्यालय नहीं आना होगा।
हालांकि, विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे। इस दौरान अपार (APAAR), यू-डायस (UDISE) सहित अन्य विभागीय कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय प्रबंधन को भी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है, ताकि खराब मौसम और जलजमाव की स्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
.webp)